Horoscope Today: आज का यानि शुक्रवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए अवसर लेकर आया है, तो कुछ लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कहीं आर्थिक लाभ के संकेत हैं तो कहीं कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़ें सभी राशियों का विस्तृत राशिफल.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके लिए सहयोग और प्रगति का दिन है. करीबी लोगों की मदद से आपके काम तेजी से आगे बढ़ेंगे. पुराने प्लान पूरे होंगे और व्यापार में मजबूती आएगी. जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा.
शुभ अंक - 1 3 5
शुभ रंग - लाल
उपाय - सूर्य को जल अर्पित करें.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सुबह का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. यात्रा से लाभ मिल सकता है. विरोधियों से सतर्क रहें और अपने काम पर नजर बनाए रखें.
शुभ अंक - 2 4 6
शुभ रंग - सफेद
उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी. गलत संगति से बचें. मन में शंका और तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और लेन-देन में सावधानी बरतें.
शुभ अंक - 4 7 9
शुभ रंग - हरा
उपाय - तुलसी में जल चढ़ाएं.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें. अपने काम पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दिन की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी.
शुभ अंक - 2 4 5
शुभ रंग - क्रीम
उपाय - दुर्गा माता की पूजा करें.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज चिंता कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. यात्रा और नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
शुभ अंक - 4 5 6
शुभ रंग - सुनहरा
उपाय - गुड़ का दान करें.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. मेहमान आ सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
शुभ अंक - 2 4 7
शुभ रंग - हरा
उपाय - गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पढ़ाई और व्यापार में सफलता के योग हैं. गलत संगति से दूर रहें.
शुभ अंक - 5 6 9
शुभ रंग - गुलाबी
उपाय - लक्ष्मी जी की पूजा करें.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा. नौकरी में उन्नति के संकेत हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक - 3 6 8
शुभ रंग - लाल
उपाय - हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
खर्च बढ़ सकता है और कुछ चिंता बनी रहेगी. विरोधियों से सावधान रहें. जरूरी कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
शुभ अंक - 3 5 7
शुभ रंग - पीला
उपाय - केले के पेड़ की पूजा करें.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
दोस्तों को नजरअंदाज न करें. व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी में कुछ परेशानी हो सकती है. सहयोगियों का साथ मिलेगा.
शुभ अंक - 4 6 8
शुभ रंग - नीला
उपाय - शनि देव को तेल अर्पित करें.
कुम्भ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सोच-समझकर निर्णय लें. खर्च बढ़ सकता है और विवाद की स्थिति बन सकती है. जल्दबाजी से बचें.
शुभ अंक - 2 6 9
शुभ रंग - आसमानी
उपाय - जरूरतमंद को कंबल दान करें.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और मान-सम्मान मिलेगा. व्यापार में प्रगति के योग हैं.
शुभ अंक - 5 6 8
शुभ रंग - पीला
उपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें.
आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर लेकर आया है. अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं.