Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Ichagarh News: ईचागढ़ में 4 नई सड़कों का शिलान्यास, करीब 7 किलोमीटर सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 4.76 करोड़

Ichagarh News: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज करते हुए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 4 नई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं की आधारशिला रखी.

इन चारों सड़कों की कुल लंबाई करीब 7 किलोमीटर है. ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क संपर्क और आवागमन को आसान बनाने के लिए इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. निर्माण कार्य पर लगभग 4 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

जिन सड़कों का निर्माण होना है, उनमें एनएच-32 बाबनडीह से मानिकुई स्टेशन तक सड़क, चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर तक सड़क, माठिया से हाई स्कूल रोड तक 2.085 किलोमीटर सड़क और एनएच-33 पारडीह से ब्रह्मानंद हॉस्पिटल तक 1.700 किलोमीटर सड़क शामिल है.

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. इससे क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

इस दौरान उन्होंने चांडिल गोलचक्कर से मानिकुई तक चल रहे पुराने सड़क निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी भी जताई. मौके पर ही संवेदक को फटकार लगाते हुए सभी नई परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

विधायक ने साफ कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी काम उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे होने चाहिए. इसकी निगरानी वह स्वयं करेंगी.

उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सड़क सुविधा देना उनकी प्राथमिकता है. सड़कें मजबूत होंगी तो गांवों का विकास भी तेजी से होगा और लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी.

इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचंद किस्कू, काबलु महतो, ओम प्रकाश लायेक, जिला पार्षद सदस्य पिंकी लायेक समेत कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

ईचागढ़ में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की यह पहल क्षेत्र के विकास के लिए अहम मानी जा रही है. अब लोगों की नजर इस बात पर रहेगी कि ये परियोजनाएं तय समय पर पूरी होकर जमीन पर कितना असर दिखाती हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !