Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Ghatshila Crime News: मऊभंडार में ड्रग्स कारोबार का खुलासा, 5 युवक गिरफ्तार, 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Ghatshila: मऊभंडार ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा मंगलवार को हुआ, जब एसडीपीओ अजीत कुजूर ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत मऊभंडार पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ब्राउन शुगर की कुल 58 पुड़िया बरामद की गई है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इनमें से कुछ युवक ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े हुए थे, जबकि कुछ इसके सेवन में भी शामिल थे। पुलिस के अनुसार ये युवक आदित्यपुर और सरायकेला से ब्राउन शुगर लाकर घाटशिला क्षेत्र में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के बीच इसकी सप्लाई करते थे, जिससे कम उम्र के युवाओं को इस नशे की गिरफ्त में लाया जा सके।

आरोपियों से मिली अहम जानकारी, अन्य की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए युवकों में सुजीत राणा, करण व्यास, अर्जुन व्यास, सौरभ दत्ता और संजय दत्ता शामिल हैं, जो मऊभंडार ए ब्लॉक और मनोहर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

अलग-अलग आरोपियों के पास से मिली ब्राउन शुगर
पुलिस के अनुसार, सुजीत राणा के पास से 15 पुड़िया (करीब 2.2 ग्राम), करण व्यास के पास से 12 पुड़िया (करीब 1.960 ग्राम), अर्जुन व्यास के पास से 13 पुड़िया (करीब 2 ग्राम), सौरभ दत्ता के पास से 8 पुड़िया (करीब 1.48 ग्राम) और संजय दत्ता के पास से 10 पुड़िया (करीब 1.470 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की गई। इस तरह पांचों आरोपियों के पास से कुल 58 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन लगभग 9.380 ग्राम है, जब्त किया गया है।

छापेमारी में कई अधिकारी रहे शामिल
इस कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला युनिका शर्मा, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता, एसआई मुकूट आईद, एएसआई मार्सेज हेरेज, चतरगुन राउत, विकास विरहोर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !