Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand News: फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी मरीजों की हालात, अस्पताल पहुंचीं कल्पना सोरेन ने लिया हालात का जायजा

Jharkhand News: शहर के लेदा-बेजटो क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। प्रभावित लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके परिजनों में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में जुटी है।

सदर अस्पताल पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, मरीजों का जाना हाल
मंगलवार को विधायक कल्पना सोरेन खुद सदर अस्पताल पहुंचीं और भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति और इलाज की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली, ताकि किसी भी स्तर पर कमी न रह जाए।

इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
कल्पना सोरेन ने साफ निर्देश दिया कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा देना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहकर सभी मरीजों की लगातार निगरानी करने को कहा, ताकि स्थिति जल्द नियंत्रित हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !