Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand News: बिजली कटौती पर ब्रेक, हर क्षेत्र के लिए हेल्पलाइन जारी

Jharkhand News: भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लोगों को बिजली संकट से बचाने के लिए प्रशासन ने खास तैयारी शुरू कर दी है, ताकि गर्मी के इस दौर में आम जनता को राहत मिल सके।


हर प्रखंड में बिजली व्यवस्था पर फोकस

जिले के सभी 9 प्रखंडों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तकनीकी खराबियों को तुरंत ठीक करने के लिए संबंधित विद्युत अभियंताओं (AE) और कनीय अभियंताओं (JE) को अलर्ट मोड पर रखा गया है।


अब शिकायत करना हुआ आसान

बिजली से जुड़ी बड़ी समस्याओं के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं (AE) के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर बिजली कटने, ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं के लिए कनिष्ठ अभियंताओं (JE) से सीधे संपर्क कर उपभोक्ता तुरंत मदद पा सकते हैं।


राहत के लिए प्रशासन की पहल

जिला प्रशासन की इस पहल का मकसद है कि गर्मी के चरम में लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। अब उपभोक्ता सीधे अपने क्षेत्र के अभियंताओं को फोन कर शिकायत दर्ज कर सकते हैं और त्वरित समाधान पा सकते हैं।


बिजली समस्या पर तुरंत करें संपर्क, AE हेल्पलाइन जारी

अगर आपके क्षेत्र में बिजली से जुड़ी बड़ी समस्या आती है, तो सहायक विद्युत अभियंताओं (AE) से सीधे संपर्क किया जा सकता है।

सरायकेला – 9431135938

राजखरसावां – 9431135939

चांडिल – 9431135940

आदित्यपुर – 9431135929

आदित्यपुर 2 (गम्हरिया) – 9431135930


लोकल फॉल्ट या ट्रांसफार्मर खराबी? JE से पाएं त्वरित मदद

स्थानीय स्तर पर बिजली कटौती या ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में कनिष्ठ विद्युत अभियंताओं (JE) को कॉल करें।

सरायकेला शहरी/ग्रामीण/कांड्रा – 9431135923

खरसावां/आमदा/कुचाई/राजनगर – 9304107332

चांडिल/नीमडीह/ईचागढ़/टाटा रोड – 9471727589

आदित्यपुर 1 & 2 – 9431135950

आदित्यपुर 3, 4 एवं गम्हरिया – 9431135955

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !