Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Chakulia News: बाइक विवाद बना बवाल, मंदिर परिसर में मजदूर पर जानलेवा हमला

Chakulia News: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बोरिंग निर्माण के दौरान मजदूरों और कुछ स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल से बाइक हटाने की बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तनाव में बदल गई।


लोहे की रॉड से हमला, मजदूर साहिल खान गंभीर रूप से घायल

कुछ देर बाद युवक दोबारा मंदिर परिसर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान साहिल खान नामक मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


इलाज के लिए रेफर, पुलिस जांच में जुटी

मारपीट देख स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल साहिल खान को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !