Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में आधी रात पुलिस की छापेमारी, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो फरार

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आधी रात के बाद छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गरीब नवाज कॉलोनी स्थित भवन पान दुकान के पास की गई, जहां अचानक पुलिस की दबिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पहले ही सूचना मिल चुकी थी कि कुछ युवक हथियार के साथ बैठकर उसकी खरीद-बिक्री की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
छापेमारी के दौरान पुलिस ने खदबद उर्फ शेख अफरीदी को मौके से पकड़ लिया, जो उसी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी सुकट और समर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों फरार आरोपी जुगसलाई के चूनाशाह कॉलोनी, पटनहिया मोहल्ला के रहने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत उनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।

हथियार और खोखा बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल और 7.65 एमएम के दो खोखा बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जुगसलाई थाना के एसआई राजेश बिनहा के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और उनके जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !