Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand News: डायन के शक में मौत का खेल, लाठी से पीटकर विधवा की हत्या

Jharkhand News: झारखंड के दुमका स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में सोमवार देर शाम डायन-बिसाही के शक में एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। 55 वर्षीय विधवा पक्कू हेंब्रम को पड़ोसी युवक ने डायन मानते हुए अपने घर में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह जेल भेज दिया।


संतान न होने का गुस्सा बना हत्या की वजह

जानकारी के अनुसार, मुंशी टुडू की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिता नहीं बन सका। शादी के तीन साल बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई और पिछले साल उसके पिता की भी मौत हो गई। इन घटनाओं के लिए वह विधवा महिला को जिम्मेदार मानता था और उसे डायन समझने लगा था, जिससे उसका मानसिक संतुलन भी प्रभावित हो रहा था।


टोका-टाकी से बढ़ा तनाव, आखिरकार हुआ खूनी अंजाम

बताया जाता है कि महिला अक्सर उसे घर से निकलते समय टोका करती थी, जिससे वह तनाव में आ जाता था और उसका कोई काम ठीक से नहीं हो पाता था। कई बार मना करने के बावजूद महिला ने अपनी आदत नहीं बदली, जिससे गुस्से में आकर मुंशी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !