Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jamshedpur Big News : जमीन विवाद में लोको पायलट की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, कई संदिग्ध गिरफ्तार

Jamshedpur Big News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड पायलट लॉबी गेट के बाहर सोमवार देर रात करीब 1:45 बजे सनसनीखेज वारदात में लोको पायलट ज्ञानेंद्र कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसेक बाद पुलिस ने मामले की छान-बीन कर कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। 

बताया जाता है कि ज्ञानेंद्र ड्यूटी समाप्त कर लॉबी की ओर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पत्नी के बयान पर जांच तेज, हरकत में आई पुलिस, कई लोगों की गिरफ्तारी

पत्नी रीना रानी ने पुलिस को दिए बयान में जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। उन्होंने राजकिशोर और मधु सोनकर पर संदेह जताते हुए कहा कि हरहरगुट्टू शिवनगर में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक करीब 72 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव था और इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद आरपीएफ और जिला पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई है। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने कहा कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस हत्या ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !