Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, गर्मी पर ब्रेक, 3 मई तक आंधी-बारिश का असर रहेगा जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले पांच दिनों (28, 29, 30 अप्रैल और 1 और 2 मई) के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 28 अप्रैल को दक्षिणी और मध्य जिलों में 50 से 60  किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


यलो अलर्ट भी जारी, 3 मई तक असर बरकरार

राज्य के अन्य हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 3 मई तक बनी रह सकती है। फिलहाल रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।


40 पार तापमान, सावधानी बरतने की अपील

सरायकेला 44°C, डाल्टनगंज 44.9°C, चाईबासा 43.4°C समेत कई जिलों में तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और खासकर बच्चों, बुजुर्गों व बीमारों का विशेष ध्यान रखें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !