Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Ranchi News : सहजानंद चौक को मिलेगी नई पहचान, बनेगा रांची का नया लैंडमार्क, फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और सौंदर्यीकरण से बदलेगी चौक की तस्वीर

Ranchi News : राजधानी के सहजानंद चौक को जल्द ही नई पहचान मिलने वाली है। करीब 4.2 करोड़ रुपये की लागत से चौक का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे यह रांची के प्रमुख लैंडमार्क के रूप में विकसित होगा। परियोजना के तहत यहां आधुनिक फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग, स्टोन बेंच और बेहतर शहरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।इस परियोजना का उद्देश्य सिर्फ चौक को सुंदर बनाना नहीं, बल्कि इसे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना भी है। सौंदर्यीकरण के बाद यह स्थान शहर की नई पहचान के रूप में उभरेगा और ट्रैफिक प्रबंधन के साथ शहरी सुंदरता में भी इजाफा होगा।

लोगों के बैठने और घूमने के लिए बनेगा आकर्षक स्पॉट


परियोजना के तहत चौक के आसपास बैठने की सुविधा, सजावटी संरचनाएं और बेहतर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे यह सिर्फ ट्रैफिक प्वाइंट नहीं बल्कि लोगों के लिए एक पब्लिक स्पेस के रूप में भी विकसित होगा। अधिकारियों के मुताबिक काम शुरू हो चुका है और तय समय में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


राजधानी के सौंदर्यीकरण अभियान को मिलेगी रफ्तार


सहजानंद चौक का कायाकल्प रांची में चल रहे शहरी सौंदर्यीकरण अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद राजधानी की खूबसूरती बढ़ेगी और शहर को एक नया आधुनिक लैंडमार्क मिलेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !