Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Chaibasa Crime News: तांतनगर में रिश्ते हुए तार-तार, देवर ने भाभी की डंडे से पीट-पीटकर कर की हत्या, आरोपी हिरासत में

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कासिया गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां 65 वर्षीय महिला पार्वती भूमिज की उनके ही देवर दुलाई भूमिज ने बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पार्वती अपने घर में सो रही थी, तभी अचानक उन पर हमला कर दिया गया। हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुराने विवाद में उठाया खौफनाक कदम, पहले भी कर चुका है हत्या
परिजनों के अनुसार, किसी बात को लेकर दुलाई भूमिज अपनी भाभी से नाराज था और इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद अदालत ने उसे 13 साल की सजा सुनाई थी। वह वर्ष 2024 में सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था, लेकिन उसके व्यवहार में पहले जैसा सामान्यपन नहीं लौट पाया था।

जेल से लौटने के बाद मानसिक स्थिति बताई जा रही असामान्य
ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि जेल से रिहा होने के बाद से दुलाई भूमिज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर असामान्य व्यवहार करता था। घटना की सूचना मिलते ही तांतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

आरोपी हिरासत में, गांव में पसरा मातम
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुलाई भूमिज को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !