Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Seraikela News: कपाली में चोर बेखौफ, घर से मोबाइल समेत कई सामान गायब

Seraikela Crime News: जमशेदपुर के सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली स्थित फैजान अबू बकर मस्जिद के सामने एक घर में सुबह चोरी की घटना सामने आई है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी चोर ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

सुबह 4 बजे चोर ने उड़ाए मोबाइल और सामान
जानकारी के अनुसार, चोर ने सुबह करीब 4 बजे घर से दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, चार्जर समेत कई जरूरी सामान चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर में सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया।

नशेड़ी युवक पर शक, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित परिवार ने पास में रहने वाले एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह युवक अक्सर नशे की हालत में रहता है और पहले भी इस घर में चोरी कर चुका है। घटना की सूचना कपाली ओपी को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !