Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Dhanbad News : मुंबई मेल में चोरी के बाद चेन पुलिंग कर भाग रहा था चोर, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर दबोचा

Dhanbad News : चलती मुंबई मेल एक्सप्रेस में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक महिला यात्री का पर्स चोरी कर चेन पुलिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से वह पकड़ा गया। बाद में आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मुंबई से हावड़ा जा रही डाउन मुंबई मेल एक्सप्रेस में आरोपी ने एक महिला यात्री का पर्स और अन्य सामान चोरी कर लिया। पकड़े जाने के डर से उसने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रांगाटांड़ इलाके के पास रुक गई और वह मौके से फरार होने लगा।

चेन पुलिंग कर भागा, लोगों ने पीछा कर दबोचा

युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से महिला का पर्स और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी और सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।

UP का निवासी बताया जा रहा आरोपी, गिरोह कनेक्शन की जांच

बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है और उसका ससुराल धनबाद के जामाडोबा क्षेत्र में है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या किसी गिरोह से उसका संबंध है।

रेल सुरक्षा पर उठे सवाल, यात्रियों में दहशत

इस घटना के बाद ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। चलती ट्रेन में चोरी और फिर चेन पुलिंग कर भागने की कोशिश ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल RPF पूरे मामले की जांच में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !