Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Chatra News : चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर बस से उतरने के दौरान महिला की मौत, शव के साथ ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

Chatra News : सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित सीमा गांव के पास दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। मृतका की पहचान सीमा गांव निवासी रीता देवी के रूप में हुई है।बताया गया कि रीता देवी चतरा से टंडवा जाने वाली यात्री बस से अपने गांव लौट रही थीं। सीमा चौक के पास बस से उतरने के दौरान चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी, जिससे महिला संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्का जाम

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ चतरा-सिमरिया मुख्य पथ जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल के बाद जाम हटवाया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, मुआवजे की मांग

परिजनों के अनुसार मृतका के पति की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। अब उनके तीन बेटियां और दो बेटे बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है। इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्री वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !