Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Simdega Crime News: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Simdega: सिमडेगा थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 25 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास छापेमारी की, जहां एक संदिग्ध युवक काले रंग की स्कूटी पर घूमता हुआ नजर आया। पुलिस को देखते ही युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान विवेक साहु (20 वर्ष), निवासी आनंद मार्ग गली, सलडेगा रोड, थाना सिमडेगा के रूप में बताई।

तलाशी में मिली ब्राउन शुगर, नहीं दिखा सका कोई वैध कागजात
अंचलाधिकारी की मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से एल्यूमिनियम फॉयल में लिपटे कुल 7 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 2 ग्राम बताया गया है। आरोपी इस नशीले पदार्थ के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

गुमला से खरीदकर सिमडेगा में करता था सप्लाई, जांच जारी
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गुमला के टावर चौक निवासी मनीष कुमार से अवैध रूप से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा इलाके में इसकी बिक्री करता था। इस मामले में सिमडेगा थाना में 25 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !