Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur Breaking: आजादनगर थाना के सामने चाकूबाजी, तीन युवक घायल, इलाके में तनाव

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के आजादनगर थाना के सामने शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपराधियों ने खुलेआम तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.


घायलों की पहचान शेख खान, समीर खान और शोएब के रूप में हुई है. वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने अचानक तीनों युवकों पर चाकू से हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से संदिग्ध बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !