Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Bokaro Crime News: बोकारो में जमुनिया नदी से महिला के शव बरामदगी मामले का हुआ खुलासा, 40 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Bokaro Crime News: बोकारो के चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र में जमुनिया नदी से बरामद महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी.

23 अप्रैल को तरंगा पंचायत के चिरूबाद गांव के पास जमुनिया नदी में प्लास्टिक के बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था. शव मिलने के बाद चन्द्रपुरा थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया.

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि 20 अप्रैल से चास थाना क्षेत्र से एक महिला लापता थी. शव को डीवीसी अस्पताल चन्द्रपुरा में सुरक्षित रखा गया और पहचान कराई गई, जहां परिजनों ने मृतका की पहचान बेबी देवी के रूप में की.

पुलिस ने संदेह के आधार पर सेक्टर-9 क्षेत्र से गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश और अनिल कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ और उनकी निशानदेही पर शौकत रजा उर्फ गुड्डू अंसारी, जलेश्वर महतो और विवेक कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गुड्डू बर्णवाल उर्फ मुकेश ने 40 हजार रुपये की सुपारी देकर बेबी देवी की हत्या करवाई थी. हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर जमुनिया नदी में फेंक दिया गया.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मृतका और मुख्य आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान थी. दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था, जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, वाहन के अंदर मिले लंबे बाल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !