Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur Weather Update : भीषण गर्मी की मार से परेशान जमशेदपुर, स्कूली बच्चों पर बढ़ा संकट

Jamshedpur Weather Update : शहर में लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को तेज धूप और उमस से राहत नहीं मिल रही। हालात ऐसे हैं कि मानो धरती से आग बरस रही हो। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें दोपहर में घर लौटते समय भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।कई बच्चे थकान, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है और वे स्कूल समय में बदलाव या छुट्टी की मांग कर रहे हैं।

मौसम में राहत नहीं मिली तो हालात हो सकते हैं गंभीर, प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग

विशेषज्ञों ने इस मौसम में बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पर्याप्त पानी पीना, सिर ढककर बाहर निकलना और धूप से बचाव जरूरी बताया गया है।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द मौसम में राहत नहीं मिली तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल जरूरी कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !