Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Kharsawan News: मैट्रिक 2026 के जिला टॉपर को मिला सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Kharsawan News: मैट्रिक परीक्षा 2026 में सरायकेला-खरसावां जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रौनक हेमब्रोम को शुक्रवार को सम्मानित किया गया. खरसावां प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

अधिकारियों ने रौनक की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उन्होंने रौनक को आगे की पढ़ाई में भी इसी लगन के साथ आगे बढ़ने और अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य तय कर लगातार प्रयास करते रहने की सलाह दी.

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि रौनक हेमब्रोम की उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित होंगे.

रौनक हेमब्रोम खरसावां प्रखंड के निवासी हैं और उन्होंने मैट्रिक परीक्षा 2026 में जिले में टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. उनके सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !