Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur News: दिव्यांगजनों के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप, अब स्थानीय स्तर पर बनेगा डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जनहित के कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने विशेष रूप से स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताई। उनका कहना था कि नो-एंट्री के समय और स्कूल छुट्टी के बीच का अंतर बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि स्कूली बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सकें।


पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता

हाल ही में विशाखापत्तनम से गोबिना मुंडा के पार्थिव शरीर को लाने के दौरान परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। इस पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि संबंधित परिवार को 50,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवा दी गई है, जिससे परिजनों को कुछ राहत मिल सकी है।


अस्पताल की बदहाल स्थिति पर चिंता

कुणाल षाड़ंगी ने गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमकड़ी स्थित कल्याण अस्पताल की जर्जर हालत और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की स्थिति बेहद खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल

भीषण गर्मी को देखते हुए दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। अनुमंडल या जिला मुख्यालय तक पहुंचना उनके लिए काफी कठिन हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में दिव्यांग प्रमाण पत्र (डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट) के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !