Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Hazaribagh Crime News: बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से दिनदहाड़े बड़ी लूट, 40 किलो सोना और 5 लाख नकद लेकर भागे अपराधी

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया. हजारीबाग रोड स्थित बैंक शाखा में हथियारबंद अपराधियों ने घुसकर करीब 40 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया. शुरुआती अनुमान के मुताबिक लूटे गए सोने की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, अपराधी ग्राहक बनकर बैंक के अंदर पहुंचे थे. बैंक में प्रवेश करते ही उन्होंने हथियार निकाल लिए और कर्मचारियों व वहां मौजूद ग्राहकों को डराकर अपने कब्जे में ले लिया. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके बाद सभी को एक कोने में बैठा दिया गया.

इसके बाद बदमाश सीधे स्ट्रॉन्ग रूम और कैश काउंटर की ओर बढ़े. वहां से उन्होंने सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान अपने साथ लाए बैगों में भरे. साथ ही काउंटर पर रखी करीब 5 लाख रुपये की नकदी भी लेकर फरार हो गए. पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. बैंक परिसर को चारों ओर से घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है.

इस बड़ी लूट की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !