Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur News: जमशेदपुर में डीसी की बड़ी समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सुधार व्यवस्था पर सख्त निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विभागीय कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।


शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर जोर
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऑनलाइन, ऑफलाइन या जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र निपटारा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गर्मी में बिजली-पानी व्यवस्था पर विशेष निर्देश
बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली और पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखी जाए और पेयजल स्रोतों की मरम्मत में तेजी लाई जाए।

फील्ड विजिट और अनुशासन पर सख्ती
उपायुक्त ने अधिकारियों को तय समय पर कार्यालय कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि जनता को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा करेगा।

भूमि विवाद और राजस्व मामलों पर कार्रवाई
इस बैठक में भूमि संबंधी मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सीओ को म्यूटेशन, भूमि विवाद और अन्य राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही गैर कृषि योग्य भूमि की अवैध खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !