Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jharkhand News: जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या पर पूर्व सीएम रघुवर दास बोले:- कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल

Jharkhand News: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और लूटपाट की घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने इस घटना को झारखंड की बिगड़ती कानून व्यवस्था का स्पष्ट उदाहरण बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

रघुवर दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजधानी के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित क्षेत्रों में गिने जाने वाले जगन्नाथ मंदिर में इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि जब ऐसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को पंगु बताते हुए आरोप लगाया कि झारखंड एक बार फिर अपराधियों के चंगुल में फंसता जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य में दिन-दहाड़े गोलीबारी और हत्या जैसी घटनाएं अब सामान्य होती जा रही हैं, जो प्रशासन की विफलता को दर्शाती हैं.

रघुवर दास ने इस पूरी स्थिति को शर्मनाक और भयावह करार देते हुए कहा कि सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !