Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Seraikela Accident: चौका में सड़क हादसा, मुख्या होटल के पास कार ने हाईवा को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल, TMH रेफर

Seraikela: चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्या होटल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही एक कार ने आगे चल रहे हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोग अंदर ही फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान नहीं, जांच में जुटी पुलिस
खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और हाईवा दोनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !