Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिनप्लेट के पास गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर की सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टिनप्लेट स्थित खालसा स्कूल के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को दबोचा गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी को पकड़ने के प्रयास में एक जवान को हल्की चोट भी आई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्कर को भागने का मौका नहीं दिया।


भारी मात्रा में गांजा और बाइक जब्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागबेड़ा थाना अंतर्गत ट्रैफिक कॉलोनी निवासी मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उसके पास से एक सफेद झोले में रखे चार पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 4 किलो 30 ग्राम गांजा पाया गया। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटोरोला कंपनी का मोबाइल और एक होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05EE-8424) भी जब्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहयोगियों के नामों का हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि बरामद सामान मादक पदार्थ है। उसने पुलिस को अपने तीन अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए हैं, जो इस अवैध धंधे में उसके साथ संलिप्त थे। पुलिस अब इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी मारपीट के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने तेज किया जांच का दायरा
इस सफल छापेमारी के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जानी थी। सिदगोड़ा पुलिस के अनुसार, शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब्त माल की विधिवत जब्ती सूची बनाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !