Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

JAC Board Result: जैक मैट्रिक 2026 में बेटियों का परचम, टॉप सूची में लड़कियों का दबदबा, 99.60% के साथ कई छात्राएं अव्वल

JAC Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा जारी 10वीं परीक्षा परिणाम 2026 में इस बार टॉप पोजिशन पर एक नहीं, बल्कि कई छात्रों ने एक साथ जगह बनाई है। 498 अंक यानी 99.60% के शानदार स्कोर के साथ प्रियंशु कुमारी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (एसएस हाई स्कूल, बानो सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा रांची) और सनी कुमार वर्मा (सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची) ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इन छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन ने पूरे राज्य में गौरव का माहौल बना दिया है।

दूसरे स्थान पर भी कड़ी टक्कर, कई छात्र शामिल
दूसरे स्थान पर भी प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही, जहां 496 अंक यानी 99.20% के साथ दिव्यांशु उरांव और खिलेेश साहू (दोनों सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला), वैश्णवी श्री, जुलिता मिन्ज (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग) ने अपनी जगह बनाई है। इन छात्रों ने भी बेहतरीन मेहनत और लगन का परिचय देते हुए राज्य स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है।

तीसरे स्थान पर भी छात्रों का शानदार प्रदर्शन
तीसरे स्थान पर 494 अंक यानी 98.80% के साथ महताब अंसारी (सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटर), प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी), अमीषा कुमारी और दीप्ति रानी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग) ने जगह बनाई है। इन छात्रों ने भी अपनी काबिलियत साबित करते हुए टॉप लिस्ट में स्थान सुनिश्चित किया है।

बेटियों का दबदबा, स्कूलों का भी शानदार प्रदर्शन
इस बार के रिजल्ट में खास बात यह रही कि टॉपर्स की सूची में बेटियों का दबदबा साफ नजर आया। खासकर इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग के कई छात्रों का टॉप लिस्ट में शामिल होना स्कूल की शिक्षा गुणवत्ता को भी दर्शाता है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !