Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-05

Jamshedpur Murder: दिल दहला देने वाला मामला, पहले एक साथ शराब पी, फिर दोस्त को लाठियों से पीटकर मार डाला

Jamshedpur: जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के डिमना लेक से सटे बोड़ाम के मिर्जाडीह निवासी एक व्यक्ति नथुनी राय (50) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी पंडित राय उर्फ तपन राय (47) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ नथुनी के बड़े बेटे सोनू राय के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि घटना 28 मई की है।
मिर्जाडीह शिव मंदिर के पास पंडित राय और नथुनी राय में अचानक विवाद हो गया था। इसके बाद पंडित राय ने गुस्से में आकर लाठी से नथुनी राय के सिर पर प्रहार कर दिया। इस हमले में नथुनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया था। सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से उन्हें तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया था।

रिम्स में इलाज के क्रम में नथुनी ने 29 मई को ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार नथुनी राय और पंडित राय दोस्त थे और साथ में घूमते-फिरते व कभी-कभी मजदूरी भी करते थे। घटना की शाम को गांव की एक शराब की भट्टी में दोनों ने एक साथ शराब पी ली। इसके बाद शिव मंदिर के पास दोनों में बहसबाजी हुई। इसके बाद नशे की हालत में ही पंडित ने लाठी से पीट-पीटकर कर दोस्त की हत्या कर दी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !