Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-23

Jamshedpur News: 6 अप्रैल को होगी झारखंड पात्रता परीक्षा, पूर्वी सिंहभूम में 93 केंद्रों पर 40 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Jamshedpur News: झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 40,175 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए 300 से अधिक दंडाधिकारियों और सैकड़ों पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनी रहे और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज टाउन हॉल सिदगोड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

प्रशासन की ओर से परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

फिलहाल उपायुक्त राजीव रंजन अवकाश पर हैं. बताया गया है कि वे कल जमशेदपुर पहुंचेंगे और परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !