Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-04-23

IPL 2026: मुंबई के वानखेड़े में रोहित Vs धोनी सस्पेंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मुंबई के Wankhede Stadium में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की मुंबई और रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के पास कुल 5-5  खिताब हैं, इसलिए इसे IPL का “El Clasico” कहा जाता है। मुकाबला हाई वोल्टेज होने की पूरी उम्मीद है।


रन बरसेंगे, टॉस बनेगा गेम चेंजर

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, खासकर दूसरी पारी में ओस बड़ा रोल निभाती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।


आंकड़ों में हल्का पलड़ा मुंबई का

अब तक दोनों टीमों के बीच 39 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 18 मैच जीते हैं। वानखेड़े में भी मुंबई का रिकॉर्ड बेहतर है (8 जीत), जबकि चेन्नई ने 5 मुकाबले जीते हैं। आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला कांटे का रहेगा, लेकिन होम ग्राउंड के कारण MI थोड़ी आगे दिख रही है।


Rohit Sharma-MS Dhoni पर सस्पेंस

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और उनका खेलना टॉस पर निर्भर करेगा। वहीं MS Dhoni इस मैच में मौजूद हैं, लेकिन उनकी प्लेइंग XI में जगह को लेकर स्थिति साफ नहीं है। अगर दोनों दिग्गज मैदान में उतरे, तो मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !