Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur Breaking: बिरसानगर चापड़ हमला मामले में केस वापस लेने की धमकी, दो नाबालिग हिरासत में

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के धोबी मोड़ के पास मंगलवार शाम टिनप्लेट निवासी रितिक और संदीप पर चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब आरोपियों के परिजनों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है.


घायल संदीप के पिता सीताराम सिंह ने इस संबंध में गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि बुधवार रात आरोपी पक्ष के परिजन उनके घर पहुंचे और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे. केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई.


सीताराम सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा संदीप और उसका साथी रितिक लोयोला बीएड कॉलेज के पास पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात मनप्रीत नाम की एक युवती से हुई. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों पर चापड़ से हमला कर दिया. हमले में दोनों युवक घायल हो गए, हालांकि किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई.

घटना के बाद बिरसानगर थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद से ही लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है.

इधर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है. दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस हमले में और कौन-कौन लोग शामिल थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !