Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur Accident: सोनारी मरीन ड्राइव में सड़क हादसा, इनोवा कार की टक्कर से महिला घायल

Jamshedpur: सोनारी के मरीन ड्राइव स्थित जूडियो के पास बुधवार एक सड़क दुर्घटना सामने आई, जहां एक इनोवा कार के बैक होने के दौरान दूसरी कार से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, जूडियो के सामने एक इनोवा कार बैक हो रही थी तभी अचानक साकची की ओर से आ रही एक दूसरी कार उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोग भी कुछ समय के लिए समझ नहीं पाए।

टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल, कार में फंसी रही
इस दुर्घटना में कार में सवार संतोशी नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और टक्कर के बाद गाड़ी के अंदर ही फंस गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जुट गई, लेकिन शुरुआती समय में किसी ने आगे बढ़कर महिला को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं दिखाई, जिससे स्थिति और चिंताजनक बन गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई मानवता, अस्पताल पहुंचाया
कुछ देर बाद कुछ स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए आगे बढ़कर घायल महिला को कार से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !