Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने एमए इन मास कम्युनिकेशन के द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-26) और तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार छात्र 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के अपने संबंधित कॉलेज में परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे.
कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त परीक्षा फॉर्म 29 अप्रैल तक विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करें. जो छात्र निर्धारित तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उनके लिए 29 और 30 अप्रैल को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर दिया गया है.
विलंब शुल्क के साथ भरे गए फॉर्म कॉलेजों द्वारा 2 मई 2026 तक विश्वविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा. परीक्षा शुल्क के रूप में प्रत्येक छात्र को 1550 रुपये और परीक्षा फॉर्म के लिए 50 रुपये अलग से जमा करने होंगे.
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी छात्र व्यक्तिगत रूप से विश्वविद्यालय कार्यालय में फॉर्म या शुल्क जमा नहीं कर सकता. सभी आवेदन संबंधित कॉलेज के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन के साथ पिछली परीक्षा के एडमिट कार्ड और मार्कशीट की फोटोकॉपी संलग्न करना जरूरी होगा.
कॉलेजों को चेक लिस्ट के साथ सभी डेटा पेन ड्राइव या सॉफ्ट कॉपी के रूप में भी जमा करने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश कुलपति के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी किया गया है.