Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Dhanbad News : टंडाबाड़ी बस्ती में फिर भू-धंसान, आधा दर्जन घरों में दरारें, दहशत में लोग

Dhanbad News : टंडाबाड़ी बस्ती में एक बार फिर भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक घरों और एक मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ गईं, जबकि मुख्य सड़क भी फट गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।भू-धंसान के बाद कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों में डर का माहौल है। राहत की बात यह रही कि इस बार कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस्ती के लोग लगातार मंडरा रहे खतरे से सहमे हुए हैं।
हालिया घटनाओं के बाद फिर बढ़ी चिंता, पुनर्वास की मांग तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई है।

अवैध खनन और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि लोग बड़े हादसे की आशंका से चिंतित हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !