Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच गुदड़ी मार्केट की “श्री लक्ष्मी भंडार” दुकान पर कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया है। 46 वर्षो से दुकान चला रहे मुरारी लाल अग्रवाल को रेलवे ने दुकान हटाने का नोटिस दिया है, जबकि पूरे बाजार में सिर्फ इसी एक दुकान को निशाना बनाया गया है।
46 साल पुरानी दुकान पर संकट
मुरारी लाल अग्रवाल का कहना है कि वे वर्षो से टैक्स और जीएसटी का भुगतान करते आ रहे हैं। उनका दावा है कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में विचाराधीन है, फिर भी रेलवे ने 24 घंटे के भीतर दुकान खाली करने का सख्त आदेश दे दिया है।
आजीविका पर मंडराया खतरा
इस कार्रवाई से उनका परिवार गहरे संकट में है। हृदय रोग से पीड़ित अग्रवाल के लिए यह दुकान ही आय का एकमात्र साधन है। साथ ही, दुकान में काम करने वाले पांच अन्य लोगों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी पर निर्भर है।
कार्रवाई पर सवाल, जांच की मांग
उन्होंने ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और साजिश के तहत यह कार्रवाई हो रही है। स्थानीय लोगों में भी असमंजस है कि आखिर सिर्फ एक ही दुकान पर कार्रवाई क्यो की जा रही है। अब सभी की नजर इस पर है कि क्या कोर्ट से उन्हें राहत मिल पाएगी।