Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: पोटका सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बिपिन लोहार की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। पहले जहां एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं अब गंभीर रूप से घायल गम्हरिया के मुड़कुम निवासी बिपिन लोहार ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे, जिनमें से पांच की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों में जोजोसाई के ठाकराई हांसदा, सालगे मार्डी, राडुड के रायसेन सरदार, सालगे सोरेन, रांगा सरदार और पोटका के मुस्कान मंडल सहित कई लोग शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है।

रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, कार पलटी
बता दें कि मंगलवार दोपहर हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा उस समय हुआ, जब एक अनियंत्रित कार ने पैसेंजर से भरे टाटा मैजिक और दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार खुद भी पलट गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

बम्पर से उछलकर अनियंत्रित हुई कार
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से ओड़िशा की ओर जा रही कार (WB 02 AS/4786) रेलवे क्रॉसिंग पर बने बम्पर से उछलकर अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद उसने आगे चल रही टाटा मैजिक (JH 05 AT/2592) और दो मोटरसाइकिल एक स्प्लेंडर (JH 05 BZ/9399) और एक टीवीएस मोपेड (JH 05 OK/0374) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सड़क पर ही पलट गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चारों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !