Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur Breaking: टेल्को में नाबालिगों के बीच खूनी संघर्ष, आपसी विवाद में सरेराह चला चापड़, दो किशोर गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Breaking: टेल्को के धोबी मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार किशोरों के बीच हिंसक झड़प हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर सवार दो किशोरों ने दूसरी बाइक पर सवार दो किशोरों पर अचानक हमला बोल दिया. हमले के कारण दूसरी बाइक हड़बड़ाहट में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. बाइक गिरते ही उस पर सवार दोनों किशोर अपनी जान बचाने के लिए पैदल ही भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी लड़के नाबालिग लग रहे थे.

पीठ और कान पर चापड़ से वार, इलाके में मची दहशत
हमलावरों ने भाग रहे किशोरों को खदेड़कर उन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार किए. इस जानलेवा हमले में एक किशोर की पीठ पर चापड़ लगा है, जबकि दूसरे के कान के पास गहरा जख्म हुआ है. सरेराह हुई इस चापड़बाजी से बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी बाइक से तेजी से फरार होने में सफल रहे. स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान किशोरों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

लड़की से जुड़े विवाद में रंजिश की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ में किसी लड़की से जुड़ा मामला होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले से ही तनातनी चल रही थी, जो मंगलवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. नाबालिगों के हाथों में घातक हथियार और बीच सड़क पर सरेआम हमला करने की इस घटना ने स्थानीय निवासियों को झकझोर कर रख दिया है. किशोरों के बीच बढ़ते इस हिंसक व्यवहार ने पुलिस और समाज के लिए गंभीर चिंता पैदा कर दी है. फिलहाल, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !