Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल कर्मचारियों के लिए डिजिटल और रजिस्टर दोनों उपस्थिति अनिवार्य

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को सख्त करते हुए डिजिटल और रजिस्टर दोनों माध्यमों से हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है. निर्देश का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति काटी जा सकती है.

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कई कर्मचारी अब तक केवल रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे और कई मामलों में देर से पहुंचने की शिकायत भी सामने आ रही थी. इससे वास्तविक उपस्थिति और समय पर ड्यूटी ज्वाइन करने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी.

अब डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू होने से कर्मचारियों के आने-जाने का सही समय दर्ज होगा. इससे अनुशासन बनाए रखने के साथ कार्य व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है.

अस्पताल प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से दोनों माध्यमों से उपस्थिति दर्ज करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !