Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Jharkhand News : बिरसानगर में घर में घुसकर लाखों की चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur News : शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बिरसानगर थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना जोन नंबर तीन स्थित हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर में हुई।जानकारी के मुताबिक, वारदात उस समय हुई जब घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर करीब 75 हजार रुपये नकद और लगभग 2 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब देर रात घर की एक महिला सदस्य की नींद खुली और उन्होंने अलमारी खुली देखी।
स्प्रे के इस्तेमाल की आशंका, गहरी नींद में सोते रहे घरवाले

पीड़ित सुरेश गोप ने आशंका जताई है कि चोरों ने किसी प्रकार के स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा, जिससे घर के लोग गहरी नींद में सोते रहे और उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, शादी से पहले बढ़ी परिवार की चिंता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इस संबंध में सुरेश गोप ने थाना में मामला दर्ज कराया है।
पीड़ित ने बताया कि 3 मई को उनकी भतीजी की शादी है और उसी के लिए घर में नकदी और गहने रखे गए थे। चोरी की इस घटना के बाद परिवार के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है, वहीं शहर में बढ़ती वारदातों से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !