Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Adityapur News: स्कूल वैन में ओवरलोडिंग बना खतरा, चलती गाड़ी से गिरा स्कूली छात्र

Adityapur News: आदित्यपुर में सोमवार को एक सेंट्रल पब्लिक स्कूल का छात्र चलती टेम्पू से गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत मगध सम्राट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पू में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे थे, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ये  हादसा हुआ।


भीषण गर्मी और ओवरलोडिंग बनी हादसे वजह 

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है। लू और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना या बेहोशी की आशंका बनी रहती है। माना जा रहा है कि छात्र के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ। जब कई स्कूल गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव कर रहे हैं, ऐसे में बाकी स्कूलों की लापरवाही चिंता का विषय है।


सख्ती और जागरूकता से ही रुकेगी ऐसी घटनाएं

यह घटना प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के लिए चेतावनी है। ट्रैफिक पुलिस को स्कूल वाहनों की सख्ती से जांच करनी चाहिए और ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बच्चे सुरक्षित वाहन से ही स्कूल आ-जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !