Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Jharkhand News: आयुष्मान भारत योजना में झारखंड का दबदबा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

Jharkhand News: केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत झारखंड को “सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार” से नवाजा गया है. यह गौरवपूर्ण उपलब्धि राज्य को गुणवत्तापूर्ण दावों (Quality Claims) के त्वरित और सफल निष्पादन के लिए मिली है. महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित “तीसरे चिंतन शिविर” के दौरान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने झारखंड के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया.

एसीएस अजय कुमार सिंह ने टीम की निष्ठा को सराहा
पुरस्कार जीतकर रांची लौटी जसास (JSAS) की टीम ने कार्यकारी निदेशक छवि रंजन के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव (ACS) अजय कुमार सिंह से मुलाकात की. एसीएस ने टीम को मिली इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीम की कड़ी मेहनत और निष्ठा का परिणाम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी टीम इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी ताकि राज्य के गरीब मरीजों को योजना का पारदर्शी लाभ मिलता रहे.

पुणे के चिंतन शिविर में राज्यों ने लिया हिस्सा
17 और 18 अप्रैल को पुणे में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के राज्यों ने अपनी स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट साझा की थी. भारत सरकार के मानकों पर खरा उतरते हुए झारखंड ने दावों के निपटारे में सटीकता और पारदर्शिता दिखाई, जिसे मंत्रालय ने रोल मॉडल माना. कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व छवि रंजन, सीमा सिंह, वैभव राय, डॉ. अखिलेश कुमार झा और आशीष रंजन ने किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !