Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-11

Saraikela Death Body Found: सराइकेला के चंद्रपुर पंचायत भवन के पास अधेड़ महिला का शव बरामद, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

Meta Description

Saraikela: सरायकेला थाना अंतर्गत चंद्रपुर मुख्य सड़क के पास स्थित पंचायत भवन के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया है. महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव होने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

आसपास के थानों से संपर्क में है सरायकेला पुलिस

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. हालांकि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामले की तह तक पहुंचना फिलहाल मुश्किल लग रहा है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेजी है और महिला की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

सरायकेला थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !