Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

Jharkhand News: झारखंड पुलिस में छुट्टी नियम सख्त, डीजीपी की मंजूरी अब अनिवार्य

Jharkhand News: झारखंड पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने के लिए नया आदेश जारी किया गया है. इस आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी प्रक्रिया को और सख्त कर दिया गया है.


डीजीपी से विमर्श के बाद ही मिलेगी छुट्टी

नए निर्देश के अनुसार एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को छुट्टी लेने से पहले डीजीपी से अनिवार्य रूप से विमर्श करना होगा. बिना डीजीपी की सहमति के उनकी छुट्टी पूरी तरह मान्य नहीं होगी.

अंतिम अनुमति के बिना नहीं जा सकेंगे अवकाश पर
पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि भले ही संबंधित नियंत्रण अधिकारी छुट्टी मंजूर कर दें, लेकिन अधिकारी छुट्टी पर जाने से पहले डीजीपी कार्यालय से अंतिम अनुमति लेना जरूरी होगा. आदेश में सभी स्तरों पर इन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !