Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

BREAKING: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक निजी चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया. जानकारी के अनुसार, विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह अचानक पहाड़ की ऊंची चोटियों से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और वह मलबे में तब्दील हो गया. इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है.

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल को अलर्ट कर दिया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं. प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाने में लगी हैं और मलबे की तलाशी ली जा रही है. हादसे के तुरंत बाद के विजुअल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें विमान की भयावह स्थिति देखी जा सकती है.

विशेषज्ञों की टीम ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हादसे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी. प्रारंभिक तौर पर पहाड़ी क्षेत्र में कम दृश्यता (Visibility) को भी एक संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट का अभी इंतजार है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !