Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-19

Jharkhand News: ओलचिकी के 100 साल, संताली टैलेंट सर्च परीक्षा में तीन राज्यों के अभ्यर्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Jharkhand News: सत्यनारायण सोशियो इकोनॉमिक एंड रिसर्च सेंटर द्वारा रविवार को “एसएनएम ट्रॉफी संताली टैलेंट सर्च” परीक्षा का सफल आयोजन किया गया. घाटशिला कॉलेज और चांडिल के शहरबेड़ा स्थित केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 340 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें न केवल झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे. परीक्षा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी ने संताली भाषा और ओलचिकी लिपि के प्रति समाज के गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित किया.

तीन वर्षों में 10 से 340 तक पहुंचा प्रतिभागियों का आंकड़ा
संस्था के प्रमुख सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि इस पहल की शुरुआत तीन वर्ष पहले चांडिल में मात्र 10 विद्यार्थियों के साथ हुई थी. दूसरे वर्ष यह संख्या बढ़कर 150 हुई और इस वर्ष दो केंद्रों पर कुल 340 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों की संख्या में यह निरंतर वृद्धि दर्शाती है कि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और पारंपरिक लिपि को सीखने के प्रति जागरूक हो रही है. यह आयोजन पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा ओलचिकी लिपि के आविष्कार के शताब्दी वर्ष को समर्पित है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !