IPL 2026: शानदार फॉर्म में चल रही Punjab Kings रविवार को मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल स्टेडियम में Lucknow Super Giants से भिड़ेगी। दोनों टीमों का ये इस सीजन का छठा मुकाबला होगा। पंजाब अपनी जीत की लय बनाए रखना चाहेगी, जबकि लखनऊ दो हार के बाद वापसी की तलाश में उतरेगी।
बल्लेबाजी में पंजाब का दबदबा
पंजाब का टॉप ऑर्डर बेहतरीन फॉर्म में है। आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ के शीर्ष बल्लेबाजों से ज्यादा छक्के अकेले पंजाब के सलामी बल्लेबाजों ने लगाए हैं। Prabhsimran Singh और Priyansh Arya ने मिलकर 22 छक्के जड़े, जबकि लखनऊ के प्रमुख बल्लेबाज इस मामले में पीछे नजर आए।
रिकॉर्ड और फॉर्म का फर्क
पंजाब ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर खुद को अजेय बनाए रखा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दी गई थी। वहीं लखनऊ को सिर्फ दो जीत मिली हैं। पंजाब के प्रभसिमरन और कप्तान Shreyas Iyer शानदार फॉर्म में हैं, जबकि लखनऊ की बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है।
गेंदबाजी में लखनऊ की उम्मीद
हालांकि गेंदबाजी में लखनऊ थोड़ा मजबूत नजर आ रहा है। Mohammed Shami और प्रिंस यादव अच्छी लय में हैं। दूसरी ओर, लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant का बल्ला इस सीजन शांत रहा है, जबकि श्रेयस अय्यर लगातार रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।