Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-04

Superintendent Of Police Piyush Pandey: नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात

Superintendent Of Police Piyush Pandey: आज “नमन परिवार”, जो कि कोल्हान में , देशभक्ति , सामाजिक समरसता, राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध संस्था है, के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नवपदस्थापित वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से शिष्टाचार मुलाक़ात की और उनका अभिनंदन करते हुए उनके कार्यकाल की सफलता हेतु मंगलकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर में विधि-व्यवस्था, अमन-चैन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयासों में प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। साथ ही, शहर में फैलते नशे के कारोबार को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए इस पर सख़्त और प्राथमिक कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

वरिया आरक्षी अधीक्षक ने पूरे मनोयोग से प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और समाज के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नशा जैसे गंभीर सामाजिक संकट पर ठोस कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री अमरप्रीत सिंह काले, मुख्य संरक्षक श्री राकेश्वर पांडे, संरक्षक बृज भूषण सिंह, जय प्रकाश राय, जितेन्द चावला, सुखबिंदर सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, राजू मारवाह , राघवेंद शर्मा, जसवंत सिंह भोमा, बीरेंद्र सिंह, पप्पू राव,प्रिंस सिंह, विभास मजूमदार, शेखर मुखी एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सिद्धनाथ सिंह महामंत्री झारखण्ड , बिनय यादव अध्यक्ष जमशेदपुर ,जितेन्द्र सिंह महामंत्री जमशेदपुर , मनोज सिंह, सतेंद्र कु सिंह सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !