Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज में “कबीरदास की सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना” पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

Jamshedpur News : करीम सिटी कॉलेज, साकची के हिन्दी विभाग द्वारा “कबीर की सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना” विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
डॉ. गुरुचरण सिंह ने कबीर की प्रासंगिकता और गंगा-जमुनी तहजीब पर रखे विचार

अतिथि वक्ता के रूप में एस.पी. जैन कॉलेज, सासाराम (बिहार) के पूर्व प्राचार्य डॉ. गुरुचरण सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कबीरदास की रचनाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता और गंगा-जमुनी तहजीब के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में हिन्दी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया।

विद्यार्थियों ने पूछे प्रश्न, विशेषज्ञों ने दूर की जिज्ञासाएं

उड़िया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा मिश्रा और इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कौसर तसनीम ने भी विषय पर अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से कबीरदास की रचनाओं से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने विस्तार से उत्तर दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या सिन्हा ने किया, जबकि अंत में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. फिरोज आलम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !