Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-04

Youtube Update: पुराने डिवाइस यूजर्स को बड़ा झटका, इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा YouTube!

Tech Update: अगर आप पुराने डिवाइस पर YouTube ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए मायूस कर सकती है। YouTube ने अपने IOS ऐप का नया अपडेट (वर्जन 20.22.1) जारी किया है, जिसके बाद अब कुछ पुराने स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर यह ऐप काम करना बंद कर देगा।
इस बदलाव के तहत YouTube चलाने के लिए अब iOS 16 या iPadOS 16 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम जरूरी होगा। जिन डिवाइसेज को यह अपडेट नहीं मिल सकता, उनमें YouTube ऐप अब सपोर्ट नहीं करेगा।

यह नया नियम 3 जून 2025 से लागू हो गया है।

यूजर्स के लिए क्या विकल्प हैं?

ऐसे डिवाइस यूजर्स जिन्हें नया अपडेट नहीं मिल रहा, वे YouTube चलाने के लिए ब्राउज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐप जैसी सुविधा नहीं मिलेगी।

सुरक्षित और बेहतर अनुभव के लिए नए डिवाइस की ओर शिफ्ट होना अब एकमात्र विकल्प हो सकता है।

YouTube का यह कदम ऐप को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम है, लेकिन इसका असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो अब भी पुराने डिवाइसेज का उपयोग कर रहे हैं। तकनीक के इस दौर में अपडेट रहना अब एक जरूरत बन चुका है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !