Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Jamshedpur No Entry: JPSC परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 19 अप्रैल को जमशेदपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Jamshedpur: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो और अभ्यर्थियों को बेहतर वातावरण मिल सके।

यातायात व्यवस्था में किया गया बदलाव
परीक्षा के मद्देनजर जमशेदपुर शहर की यातायात व्यवस्था में भी विशेष बदलाव किया गया है। 19 अप्रैल को अपराह्न 4 बजे से लेकर रात्रि 11:30 बजे तक शहर में बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह कदम परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़भाड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए उठाया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

संयुक्त आदेश के तहत लागू होगी व्यवस्था
यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय से जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !